फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bakrid ki namaj

नेकी के रास्ते पर चलें और गरीबों की मदद करें

Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bakrid ki namaj
नमाज
अकीदत भरा माहौल रहा। 
विज्ञापन

लोग मंगलवार को सुबह से ही कुर्बानी देने की तैयारी करने लगे थे। जैसे ही नमाज का समय हुआ तो लोग ने ईदगाह व मस्जिदों का रूख कर लिया। 
संभल के बड़े ईदगाह पर इमाम-ए-ईदगाह मौलाना जहीरूल इस्लाम ने ईदुल अजहा का  खुतबा शरीफ पेश किया। इसके बाद इमाम साहब ने नमाज अदा कराई और मुल्क व शहर  में अमन शांति के लिए दुआ कराई। इस मौके पर मौलाना फैजुल इस्लाम ने कहा कि कुर्बानी के बारे में बताया। इससे पहले सरायतरीन की ईदगाह पर मौलाना ताहिर ने नमाज अदा कराई।

नमाजियों ने मुल्क व कौम के तरक्की के लिए दुआ की। साथ ही इमामों ने अपने खुतबों में नेकी के रास्ते पर चलने, दीन के अरकान की पाबंदी करने, गरीबों व मजलूमों की सहायता का आहवान किया। इसके बाद अधिकारियों व एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की गई। नमाज के दौरान अधिकारियों द्वारा ईदगाह पर सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी तैनात की गई थी। एडीएम बीएन पांडेय, एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ अफसर अब्बास जैदी, कोतवाल यशपाल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी एनकेएस चौहान व एसपी सभाराज ने ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईदुल अजहा की  मुबारकबाद पेश की  गई। कड़ी सुरक्षा के बीच इमाम साहब को ईदगाह तक ले जाया गया था। प्रशासनिक  अधिकारियों ने भी इमाम साहब को गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर फरजन्द अली वारसी, हाजी तहजीब आलम सैफी, शहजाद, सैयद फरहान  हुसैन, मुजम्मिल, कमरूज्जमा, फिरोज अली अशरफी, सईद अख्तर ईसराइली,  बुरहान, नावेद वारसी आदि मौजूद रहे।  सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने ईदगाह में लोगों को मिलकर मुबारकबाद दी। उनके साथ मोहम्मद कामिल, बिट्टू वारसी, जहीन अख्तर, नबील अहमद, अजीम सैफी, फहीम सैफी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed