फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   meeting

मुफ्ती-ए-आजम की शान में गुस्ताखी करने वालों की निंदा

Tue, 22 Mar 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Tue, 22 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
meeting
बैठक
दिल्ली में हो रही सूफी कांफ्रेंस को लेकर विवाद छिड़ गया। इस मामले में शनिवार को उलेमाओं की बैठक हुई जिसमें दिल्ली की सूफी कांफ्रेंस में न जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मुफ्ती-ए-आजम संभल कारी अलाउद्दीन अजमली की शान में गुस्ताखी करने वालों की निंदा की गई।
विज्ञापन


उलेमाओं ने उन लोगों को आड़े हाथ लिया है जो मुफ्ती-ए-संभल के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रहे हैं। उलेमाओं कहा कि जिन मुद्दों पर सूफी कांफ्रेंस का बायकाट किया गया है। मुद्दों पर एक बहस होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस बहस में निष्कर्ष निकले तब कोई बात बने। बैठक में उलेमाओं ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने मुफ्ती ए आजम संभल के बारे में व्हाट्स एप पर गलत टिप्पणी की है। इसकी निंदा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में कायदे अहले सुन्नत मौलाना नफीस अख्तर, मौलाना सुलेमान अशरफ, मौलाना जियाउल मुस्तफा, कारी अनीस, मौलाना फजिल मिस्बाही, मौलाना नूर आलम, कारी राशिद, मौलाना सुएब, मुफ्ती असफाक, कारी यूसुफ रजा, मौलाना तालिब, मौलाना अब्दुल कय्यूम, कारी इकराम, हाफिज रेहान, शफीक अशफाकी, चौधरी शरफ अली, मुकीम कुरैशी, अजीम सरबर, इमरान आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed