{"_id":"61c76d12cdb46e5c7c6d796c","slug":"bahjoi-s-team-beat-badaun-by-nine-wickets-chandausi-news-mbd4138996173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजोई की टीम ने बदायूं को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहजोई की टीम ने बदायूं को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें लीग मैच में बहजोई की टीम का मुकाबला बदायूं से हुआ। इसमें बहजोई की टीम ने बदायूं को नौ विकेट से हराकर जीत हासिल की। बहजोई के मैदान पर क्रिकेट मैच का मुकाबला देखने के लिए आसपास के नगरों समेत ग्रामीण अंचलों से आए लोगों की भीड़ जुटी।
शनिवार को स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू मेमोरियल ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बदायूं की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में मैदान पर खेलने उतरी बदायूं की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 113 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी बहजोई की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र एक विकेट खोकर 14.4 ओवर में 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। बहजोई के ओपनर खिलाड़ी कन्हैया ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 47 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
वहीं बहजोई के ही गौरव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बदायूं की टीम के चार विकेट झटकते हुए जीत हासिल करने में सहयोग किया। अंपायर पुष्पेंद्र सिंह व जयदीप उस्ताद रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा व ललित मोहन शर्मा ने की। आयोजकों में नवदीप कुमार बंटी, गिरीश कुमार, राकेश यादव, अय्यूब, चंद्रपाल, लईक अहमद, मंगल, शंकरलाल शर्मा क्रांतिवीर, नईम व हिमांशु छोटू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
मेरठ और सरायतरीन के बीच क्रिकेट मुकाबला आज
आयोजक नवदीप कुमार बंटी ने बताया कि बड़ा मैदान पर 26 दिसंबर 2021 को सुबह 10 से मेरठ और सरायतरीन की टीम के बीच क्रिकेट का मुकाबला होगा।