फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bahjoi's BDO suspended for not taking charge for eight and a half months from deployment

Sambhal: चार्ज न लेने पर बहजोई के बीडीओ निलंबित, साढे़ आठ माह पहले हुई थी तैनाती

Tue, 09 Aug 2022 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 01:51 AM IST
सार

खंड विकास अधिकारी प्रांजिल अरविंद जिला विकास अधिकारी के आदेश के मुताबिक तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण न करने समेत शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही व शिथिलता बरतने व उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन न करने के आरोप में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए हैं।

विज्ञापन
Bahjoi's BDO suspended for not taking charge for eight and a half months from deployment
बहजोई के बीडीओ सस्पेंड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तैनाती से करीब साढ़े आठ माह तक चार्ज न लेने पर शासन की ओर से बहजोई के बीडीओ को निलंबित किया गया है। बीडीओ पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना समेत दूसरे कई आरोप भी लगे हैं।

विज्ञापन


शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि खंड विकास अधिकारी प्रांजिल अरविंद जिला विकास अधिकारी के आदेश के मुताबिक तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण न करने समेत शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही व शिथिलता बरतने व उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन न करने के आरोप में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए हैं। इसको लेकर बीडीओ को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में बीडीओ को कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण रमेश चंद्र ने बताया कि शासन स्तर से तत्कालीन बीडीओ की तैनाती 31 अगस्त 2021 को जिला संभल में हुई थी। इसके बाद करीब एक माह तक बीडीओ का विभिन्न दफ्तरों में प्रशिक्षण कार्य हुआ था। बाद में बीडीओ की तैनाती विकासखंड बहजोई में की गई थी। डीडीओ ने बताया कि बीडीओ प्रांजिल अरविंद 01 अक्तूबर 2021 से 14 जून 2022 तक लगातार गैर हाजिर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed