{"_id":"584f00714f1c1b666f64a247","slug":"badmashon-ne-teen-yuwakon-ko-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तीन युवकों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तीन युवकों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव जीबपुर निवासी साबिर अली पुत्र हनीफ गवां में कारपेंटरी का कार्य करता है। रविवार की शाम साबिर अपनी बाइक से गांव ईशापुर निवासी रामरतन को छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह गवां-मुटैना मार्ग पहुंचा। उसी दौरान ईख के खेत से निकले नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर युवक की बाइक रोक ली। उन्होंने युवक से मोबाइल, बाइक व 250 रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों के हाथ पैर बांधकर ईख के खेत में डाल दिया। जहां पहले से ही गांव खऊपुरा निवासी यूनिस पुत्र जाहिद बंधक पड़ा था। किसी तरह साबिर ने अपने हाथ खोले और रामरतन व यूनिस को छुड़ाया।
पीड़ित युवक चौकी गवां पहुंचे। घटना की तहरीर दी। गौरतलब है कि शनिवार को भी गवां-अनूपशहर मार्ग पर गवां के बस मालिक व चालक के साथ बदमाशों ने मारपीट व लूट की थी। इस संबंध मेें थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।