{"_id":"60b149e38ebc3e7fcc23beac","slug":"badaun-s-young-man-died-in-a-road-accident-chandausi-news-mbd3904149161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बदायूं के युवक की मौत, शव पीएम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बदायूं के युवक की मौत, शव पीएम को भेजा
विज्ञापन
चंदौसी। चंडीगढ़ से काम कर लौट रहे युवक की चंदौसी में बहजोई रोड पर सिम्स कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।
जनपद बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी रजनीश (26) चंडीगढ़ में काम करता था। युवक चंडीगढ़ से घर आ रहा था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह चंदौसी में आटा बाईपास मार्ग पर उतर गया। वहां से घर जाने के लिए पैदल ही बहजोई अड्डे की ओर जा रहा था। हाईवे पर सिम्स कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतक का भाई नेत्रपाल मौके पर पहुंच गया। कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुबह पांच हुई थी बहन से बात
मृतक रजनीश के भाई नेत्रपाल ने बताया कि आटा बाईपास पर उतरने के बाद युवक ने अपनी बहन से बात की थी। युवक ने बहन को बताया था कि वह घर आ रहा है। मृतक की एक बेटी और एक बेटा है।