फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Badaun robbed miscreants suspected of entering Sambhal district, Badaun police investigating CCTV footage

बदायूं में लूट कर भागे बदमाश संभल जिले में घुसने का शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बदायूं पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Badaun robbed miscreants suspected of entering Sambhal district, Badaun police investigating CCTV footage
चंदौसी (संभल)। बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में गल्ला व्यापारी से हुई लूट की घटना में शामिल बदमाशों के संभल जिले में घुसने का अंदेशा जताते हुए, बदायूं जिले की पुलिस चंदौसी पहुंची। इस दौरान पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुटी थी।
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में बदायूं पुलिस संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में इसलिए ज्यादा छानबीन कर रही, क्योंकि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने जिस लाल रंग की अपाची बाइक (यूपी 38) को प्रयोग में लाया वह संभल जिले से पंजीकृत है। लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को इस बात की जानकारी पीड़ित व्यापारी ने दी, लेकिन वह बाइक पर अंकित पूरे नंबर को नही देख सका। दूसरी तरफ लूट के बाद बदमाश बदायूं जिले के इस्लामनगर कस्बा को जाने वाले मार्ग पर भागे थे। ऐसे में बदायूं पुलिस का अंदेशा और भी बढ़ जाता है कि लूटेरे संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के भी हो सकते हैं। पुलिस की मानें तो अब तक की छानबीन में जो फुटेज हाथ लगे हैं, उससे अंदेशा है कि बदमाश चंदौसी क्षेत्र के किसी गांव में घुसे हैं। चंदौसी सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि लूट की घटना की सूचना मिलते ही जिले की सीमा पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई। बदमाशों की धरपकड़ के लिए बदायूं जिले की पुलिस को जो भी सहयोग चाहिए उसे संभल जिले की पुलिस प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed