फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Badaun MP honored the children

बदायूं सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Badaun MP honored the children
जुनावई में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को सम्मानित करतीं बदायूं सांसद। - फोटो : CHANDAUSI
ज्योतिबा फूले जयंती पर बदायूं सांसद ने प्राथमिक विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं गांव की मलिन बस्ती का निरीक्षण कर आवासीय लाभार्थियों से वार्ता की। निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय की शिकायत मिलने पर दो दिन में सुधार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सोमवार को ज्योतिबा फूले जयंती पर बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचीं। यहां स्कूली बच्चों के कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को ज्योतिबा फूले द्वारा किए कार्यों से अवगत भी कराया। इसके बाद सांसद ने गांव जुनावई के मझरा ब्राह्मण पहुंच मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। गांव में आवास के लाभार्थियों से वार्ता की। इसके अलावा गांव के सामुदायिक शौचालय की शिकायत मिलने पर दो दिन में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद संघमित्रा मौर्य का काफिला सीएचसी पहुंचा। सीएचसी में सांसद ने लेबर रूम, वैक्सीन रूम आदि का निरीक्षण कर चिकित्सकों से जानकारी की। सीएचसी के डा. राजकुमार के देरी से पहुंचने पर सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार यादव, सुधीर कुमार मल्होत्रा, रोशन सिंह, अक्षय कुमार, कुणाल कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश
बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा गांव के निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान पति ने कुछ लोगों द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर सांसद ने खंड विकास अधिकारी से शीघ्र ही अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। सांसद जब गांव का निरीक्षण कर रही थी, तभी ग्राम प्रधान वहीदन बेगम के पति पप्पू ने शिकायत की कि गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इस पर सांसद ने खंड विकास अधिकारी को दिन में अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed