{"_id":"66b16440f560f8d03b00d7e7","slug":"ba-student-alleges-rape-by-blackmailing-demands-action-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113044-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीए की छात्रा ने लगाया ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीए की छात्रा ने लगाया ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग
Tue, 06 Aug 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बीए की छात्रा के साथ मोहल्ला के युवक ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो भी वायरल किए हैं। युवती ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने बताया है कि उसके पड़ोस का रहने वाले युवक ने उसके फोटो आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर ब्लैकमेल किया है। आरोपी ने ब्लैकमेल कर ही नगर के दिल्ली रोड पर संचालित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और इसके बाद से लगातार गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा है। छात्रा का कहना है कि 29 जुलाई को वह कॉलेज से घर लौट रही थी। तभी आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह वह मौके से भाग कर घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। नखासा थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।