{"_id":"627575ddd39e9a605c0b6687","slug":"azaan-issue-is-not-new-maulana-yasoob-abbas-sambhal-news-mbd4271470106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजान का मामला कोई नया नहीं : मौलाना यासूब अब्बास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजान का मामला कोई नया नहीं : मौलाना यासूब अब्बास
विज्ञापन
सिरसी में बृहस्पतिवार की रात्रि आयोजित मजलिस को शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने संबोधित किया। वर्तमान में चल रहे मस्जिदों से अजान के बारे में मौलाना ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। इसे कुछ लोग तूल देने की कोशिश कर रहे हैं।
सिरसी के इमाम बारगाह मोहल्ला गर्बी में आयोजित हुई मजलिस में मर्सिया अली कबीर उर्फ अजमल व उनके साथियों ने पढ़ा। पत्रकार वार्ता करते हुए लखनऊ से पहुंचे शिया धर्म गुरू मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमने इस मुल्क में बचपन से ही भजन और अजान की आवाज सुनी है। मौलाना ने कहा कि देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान। इस भाई चारे को बना रहने दिया जाए। कर्नाटक में हिजाब पर बोले कि बच्ची को घेर कर जय श्री राम के नारे लगाए और उन्होंने जय श्री राम को बदनाम करने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स सब बराबर हैं। अपील करता हूं कि हिंदू, मुस्लिम, शिया, सुन्नी आपस में न लड़ें। बल्कि हम लड़ाई लड़ें गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा की। जिससे हमारा मुल्क तरक्की करें।