फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Awareness was created by organizing a Chaupal in Bharatal Madapur

Sambhal News: भारतल मदापुर में चौपाल लगाकर किया जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created by organizing a Chaupal in Bharatal Madapur
सिरसी(संभल)। हजरत नगर गढ़ी पुलिस के द्वारा गांव भारतल मदापुर में मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाओं को निडर होकर तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए। सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर आपकी की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। महिला जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 112 आपातकाल पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1090 चाइल्ड लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं में आत्मविश्वास जाग्रत करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करता भी मुख्य उद्देश्य रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक शिवांश, महिला कांस्टेबल मुनेश भारद्वाज, हेड कांस्टेबल दिलशाद अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed