फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Awareness program for the safety of women and children

Sambhal News: महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए हुआ जनजागरण कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Awareness program for the safety of women and children
चंदौसी। साक्षी सेवा समिति की ओर से शनिवार को गांव मौलागढ़ के चामुंडा देवी मंदिर में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां व बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समिति की सदस्यों द्वारा महिलाओं से प्रश्न-उत्तर किए गए और उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। कुछ महिलाओं ने अपने कौशल जैसे सिलाई-कढ़ाई, ढोलक व अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, बच्चों ने खेल-कूद के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समिति की ओर से उन्हें छोटे-छोटे उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर में पूजन कर तिल के लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि जिला संभल में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एक युद्ध नशे के विरुद्ध, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, श्री अन्न योजना, पेड़ लगाओ-जल बचाओ और प्लास्टिक हटाओ जैसे अभियानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन दमयंती सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उर्मिला शर्मा, बबिता बिंदल, सुधा शर्मा, सुमन मिश्रा, मनी पोरवाल, सुनीता शर्मा, कमला शर्मा सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed