फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Awarded to the meritorious

मेधावियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन बहजोई रोड स्थित अजीत सिंह इंक्लेब में किया गया। कार्यक्रम में बृजेश सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाया।

विज्ञापन
Awarded to the meritorious
Awarded to the meritorious - फोटो : CHANDAUSI

विस्तार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन बहजोई रोड स्थित अजीत सिंह इंक्लेब में किया गया। शुभारंभ गायत्री पद्धति के अनुसार हवन संपन्न कराया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम व महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी व एसडीएम राजपाल सिंह ने 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बृजेश सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव विजयवीर चौहान, डॉ. विशाल चौहान, प्रियंका सिंह, मेजर जेपी सिंह, विक्रम सिंह, मनोज कठेरिया, सुखपाल सिंह ओमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed