{"_id":"57daf3694f1c1bd136d47d06","slug":"awaidh-khann-pr-nhi-lg-rha-ankush","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से जारी है ख्ानन, नहीं लग रहा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से जारी है ख्ानन, नहीं लग रहा अंकुश
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल तहसील के गांव ततारपुरसंदल, मोहम्मदपुर भंडा, कसेरुआ, तिगरी, मुगावर, चमरौआ समेत कई गांवों में अवैध खनन किया जा रहा है। असमोली क्षेत्र के बेला, बुकनाला झील, गुमसानी, हीरापुर, मढ़न में सफेद बालू का खनन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन खुद को बेखबर बता रहा है।
इसलिए लोग खुद खनन को पकड़ने के लिए आगे आए हैं। लखौरी जलालपुर में तीस चालीस लोगों ने अवैध खनन करके लाई गई रेता से भरी दो ट्रालियों को पकड़कर नखासा थाने की पुलिस के हवाले किया है। इस बीच संभल के तहसीलदार अरविंद तिवारी ने बताया कि ततारपुर संदल में हुए अवैध खनन के बारे में शिकायत आने के बाद राजस्व कर्मचारियों को भेजा था। रिपोर्ट आ गई है। एसडीएम के पास रिपोर्ट कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
अवैध खनन की ओवर लोड ट्रालियां गुजरने से खराब हुए रास्ते ःअवैध खनन के चलते ग्रामीण क्षेत्र में कई रास्ते खराब हो गए हैं। मिट्टी और बालू भरकर निकलने वाली ओवरलोड ट्रालियों की वजह से रास्ते खराब हुए हैं। चिमियावली में पुलिया टूट गई है। लखौरी जलालपुर से रुकनुद्दीनसराय के रास्ते में दो पुलिया टूटी पड़ी है। कच्ची मिट्टी डालकर ग्रामीणों ने पुलिया को मिट्टी से भरा हुआ है। लेकिन रास्ता खराब होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार खनन का विरोध किया। रास्ते ठीक कराने की मांग की पर कोई समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि बैटला और धीमरखेड़ी का रास्ता ओवरलोड ट्रालियों की वजह से खराब हुआ है।