फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Automobile market sees a boost; EV vehicles emerge as the top choice.

Sambhal News: ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ी, ईवी वाहन पहली पसंद बने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Automobile market sees a boost; EV vehicles emerge as the top choice.
संभल। दिवाली से पहले जिले के ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बुकिंग में तेजी देखी जा रही है, जिसमें ग्राहक धनतेरस पर डिलीवरी लेना पसंद कर रहे हैं। कुछ कारों और बाइकों पर 15 से 25 दिन तक की प्रतीक्षा अवधि है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल बाजार पूरी तरह गुलजार है। इस साल पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में ईवी की मांग में भारी उछाल आया है। आकर्षक ऑफर और छूट के कारण वाहनों की बुकिंग हो रही है। ग्राहक अब ईवी को अधिक किफायती मान रहे हैं।
विज्ञापन

इनके नए मॉडल, बेहतर बैटरी क्षमता और बढ़ती रेंज ग्राहकों का भरोसा बढ़ा रही है। इनकी कीमतों में भी गिरावट आ रही है। कार और टू-व्हीलर के अलावा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर व छोटे कमर्शियल वाहनों की भी जमकर बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के कुछ चुनिंदा मॉडलों के लिए 25 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर 2 से 2.50 लाख रुपये तक की कीमत वाली बाइकों को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है।
00000
दिवाली तक कारोबार बढ़ने की उम्मीद
बिक्री में आई तेजी के बाद धनतेरस और दिवाली पर भी बड़ी संख्या में ग्राहक वाहन खरीदने पहुंच सकते हैं। कारोबारियों को दिवाली तक कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। यही कारण है कि त्योहारी सीजन में शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदने की परंपरा के चलते शोरूमों में ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बाइक और स्कूटर के साथ-साथ ट्रैक्टर की मांग से भी कारोबार को सहारा मिलने की उम्मीद है।
00000
बिना ऑफर और छूट के बावजूद डिमांड नहीं हो रही पूरी
बाइक एजेंसी के प्रबंधक विकास चौधरी ने बताया कि ब्लैक कलर खूब पसंद किया जा रहा है। इस कलर की बाइकों की डिमांड है। यह डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है। हर दिन बुकिंग हो रही है। अभी तक 80-90 बुकिंग हो चुकी हैं। यह स्थिति तब है, जब कोई ऑफर या छूट इत्यादि नहीं रखी गई है।
000
ईवी वाहनों का चलन बढ़ा, रोज बिक रहे
ईवी वाहनों के विक्रेता मनोज कुमार सक्सेना का कहना है कि बाइक, स्कूटी तक ग्राहक अब ईवी को ज्यादा किफायती मान रहे हैं। इसके नए-नए मॉडल आ रहे हैं। बेहतर बैटरी क्षमता के कारण अब ये वाहन ज्यादा किलोमीटर की रेंज दे रही हैं। इनकी कीमतों में भी गिरावट आ रही है। इन वाहनों पर 5-6 हजार रुपये छूट दी जा रही है। इसका ग्राहक फायदा उठा सकते हैं। विक्रेता मोहित कुमार शर्मा ने बताया कि शोरूम पर हर दिन बुकिंग चल रही है। उनके पास 40-75 हजार के बीच स्कूटी हैं। यह स्कूटी किफायती हैं। छूट भी दी गई है।

000
125-160 सीसी बाइक की खूब डिमांड
शोरूम संचालक एहतेशाम ने बताया कि इन दिनों बाजार में 125 और 160 सीसी बाइक की खूब डिमांड है। ये बाइकें सर्वाधिक पसंद की जा रही है। इसी की बुकिंग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed