फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Auto rickshaw driver beaten and injured in Sarayatrain

Sambhal News: सरायतरीन में ऑटो रिक्शा चालक को पीटकर किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Auto rickshaw driver beaten and injured in Sarayatrain
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीला खदाना में शनिवार को ऑटो रिक्शा चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट से गला दबाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला फूलबाग निवासी जर्रार ने बताया कि शनिवार को उसका बेटा अल्तमश ऑटो रिक्शा लेकर सरायतरीन पुलिस चौकी के पास खड़ा था। तभी तीन लोग वहां पहुंचे और ई-रिक्शा हटाने को कहने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद अल्तमश पीला खदाना स्थित तेजराम कोठी के पास रिक्शा लेकर पहुंच गया। आरोप है कि पीछे से आए तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई की गई। आरोपियों ने बेल्ट गले में डालकर गला दबाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि दो ई-रिक्शा चालकों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed