{"_id":"6969511eeefa9bd9e104d285","slug":"authorized-controller-reached-sm-college-took-stock-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126063-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसएम कॉलेज पहुंचे प्राधिकृत नियंत्रक, लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसएम कॉलेज पहुंचे प्राधिकृत नियंत्रक, लिया जायजा
विज्ञापन
चंदौसी। शासन द्वारा एसएम कॉलेज प्रबंध समिति भंग कर संभल जिलाधिकारी को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को डीएम प्राधिकृत नियंत्रक की जिम्मेदारी के साथ महाविद्यालय पहुंचे और जायजा लिया। स्टाफ के साथ बैठक की और कई बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए।
एसएम कॉलेज चंदौसी के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह व प्रोफेसर प्रवीण कुमार और प्रबंध समिति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी बीच प्राचार्य व प्रोफेसर को बर्खास्त भी कर दिया गया था। मामला शासन तक पहुंच गया। शासन ने एसएम कॉलेज की प्रबंध समिति को भंग कर डीएम को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया है। बृहस्पतिवार की शाम सवा पांच बजे डीएम कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य कक्ष का ताला खोलने के निर्देश दिए।
एसपीओ से कहा कि क्या विधि सलाहकार को प्राचार्य का कक्ष दिया जा सकता है। प्राचार्य के महाविद्यालय परिसर स्थित आवास की जानकारी भी ली। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एपी सिंह से पत्र मांगा कि उन्हें प्राचार्य का दायित्व किसने सौंपा, लेकिन वह पत्र दिखा नहीं सके। इसके बाद डीएम ने जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षण कक्ष में कॉलेज स्टाफ के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इस दौरान कई बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए निर्देश भी दिए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह के कार्यभार को लेकर उनकी बहाली संबंधित दस्तावेज दिखाने का कहा।