फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Auspicious songs were sung on the birth of Shri Ram and cheers were heard.

Sambhal News: श्रीराम का जन्म होने पर गाए मंगल गीत, गूंजे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Auspicious songs were sung on the birth of Shri Ram and cheers were heard.
बबराला में आयोजित रामलीला के मंचन के दौरान उप​स्थित दर्शक। संवाद
संभल। श्रीराम लीला कमेटी की ओर से नगर पालिका मैदान में मंगलवार को कलाकारों ने श्रीराम जन्मोत्सव का मंचन किया। श्रीराम का जन्म होने पर मंगल गीत गाए गए और जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी, समाजसेवी आशु गुप्ता ने श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ किया। मंचन में दर्शाया कि राजा दशरथ की तीन रानियां थीं। तीनों रानियों पर कोई पुत्र नहीं था। तब राजा दशरथ श्रृंगी ऋषि के पास गए और अपनी व्यथा सुनाई। ऋषि ने राजा दशरथ को एक फल दिया और तीनों रानियों को खिलाने को कहा। फल के सेवन से रानी कौशल्या ने श्रीराम, सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न व रानी कैकेयी ने भरत को जन्म दिया। चार भाइयों के जन्म की अयोध्या में खुशियां मनाई गईं और मंगल गीत गाए। दर्शकों ने फूलों की बौछार करते हुए श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कलाकारों ने श्रीराम समेत चारों भाइयों के बाल्यावस्था तथा युवावस्था का सजीव मंचन किया। अघोरी नृत्य पर प्रस्तुति दी गई। अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रबंधक वैभव गुप्ता ने अतिथियों को पटका आदि पहनाकर अभिनंदन व स्वागत किया। इस दौरान ऋषभ ठाकुर, कमल दिवाकर, संजीव दिवाकर, पिंकू त्यागी, अनुराग गुप्ता, संजय सांख्यधर, कुलदीप गुप्ता, शोभित शास्त्री, अमित गुप्ता, शोभित सर्राफ, शोभित गुप्ता आदि रहे। संचालन उमेश शर्मा एवं अतुल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed