{"_id":"6311078a1def382b872f4785","slug":"attempted-to-rape-a-woman-on-protesting-even-bit-her-face-with-teeth-chandausi-news-mbd4397161109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव नहीं दानव है: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीड़िता के चेहरे पर दांतों से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव नहीं दानव है: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीड़िता के चेहरे पर दांतों से काटा
Fri, 02 Sep 2022 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:57 AM IST
सार
पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी एक बार उसके साथ छेड़खानी कर चुका है। उस मामले की शिकायत की गई थी। आरोपी झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
घर में घुसकर तमंचे से आतंकित कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए महिला के चेहरे पर दांतों से काट लिया जिससे वह जख्मी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम वह घर पर अकेली थी। पति डेयरी पर काम करता है। गांव निवासी व्यक्ति खन्ना तमंचा लेकर घर में घुस आया और आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और दांतों से चेहरे पर काट लिया जिससे वह कर जख्मी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी एक बार उसके साथ छेड़खानी कर चुका है। उस मामले की शिकायत की गई थी। आरोपी झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पति पर दबाव बनवाकर शिकायत को वापस करा दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी खन्ना के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आरोपी ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट भी की है। दांतों से चेहरे पर काटने का निशान भी है। आरोपी फरार है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। -वीपी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, चंदौसी