फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   attempt to thieft

असमोली में चोरों ने दो बैंकों में लगाई ‘सेंध’

Wed, 23 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 23 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
attempt to thieft
प्रथमा बैंक की शाहपुर चमारान शाखा के 13 दिसंबर की रात्रि ताले तोड़े गए थे। उस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इसके बाद अब सोमवार रात असमोली में स्थित जिला सहकारी बैंक और उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य बैंक शाखा में चोरों ने को चोरों ने ‘सेंध’ लगा दी।
विज्ञापन



हालांकि चोर कोई भी सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके लेकिन घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। बैंक शाखाओं में न चौकीदार हैं और न ही सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम। असमोली में जिला सहकारी बैंक और सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाएं मुख्य मार्ग पर हैं जहां पर 24 घंटे ट्रैफिक रहता है।
विज्ञापन



थाना भी करीब है। थाने की दूरी आधा किलोमीटर भी नहीं है। दोनों बैंक शाखाओं में चोर खिड़की की ग्रिल का ताला तोड़कर घुसे और कैश के लिए तोड़फोड़ की। जिला सहकारी बैंक में सुरक्षा के लिए अलार्म लगे थे और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे लेकिन जब चोरों ने दोनों के कनेक्शन काट दिए तो कोई रिकार्डिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



न ही अलार्म बज सका। चोरी की वारदातों में अंजाम देने पहुंचे चोरों को दोनों स्थानों में सफलता नहीं मिल सकी। दोनों बैंकों के स्टाफ और शाखा प्रबंधकों से घटना की जानकारी सुबह मिली। थाना पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन कार्यवाहक थाना प्रभारी ने तो मौके जाना गवारा नहीं समझा।



इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बैंकों की सुरक्षा के संबंध में बैंक प्रबंधकों से बातचीत की  जाएगी पुलिस और बैंक प्रबंधन मिलकर सुरक्षा के एहतियाती उपायों पर अमल करेंगे ताकि आगे घटनाएं न हों। उन्होंने बताया कि पिछली घटनाओं का खुलासा करने के भी आदेश दिए गए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed