फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ASI team in Sambhal: Surveyed 19 wells and five pilgrimage sites, samples for Shiva temple carbon dating

संभल में एएसआई की टीम: 19 कूप और पांच तीर्थों का किया सर्वे, कार्बन डेटिंग के लिए शिव मंदिर के लिए नमूने

Fri, 20 Dec 2024 04:36 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 04:36 PM IST
सार

संभल शहर और आसपास के 19 कूप व 5 तीर्थों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार को सर्वेक्षण किया। टीम ने प्राचीन शिव मंदिर परिसर के कुएं से कार्बन डेटिंग के नमूने लिए और डीएम के अनुरोध पर सर्वे रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन
ASI team in Sambhal: Surveyed 19 wells and five pilgrimage sites, samples for Shiva temple carbon dating
संभल में सर्वे करती एएसआई की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल शहर और उसके आसपास बने 19 कूप और पांच तीर्थों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शुक्रवार को सर्वे किया। चार सदस्यीय टीम शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे लखनऊ से संभल पहुंची। टीम ने खग्गू सराय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और इसके परिसर में खोले गए कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर के अलग अलग स्थानों पर स्थित 19 कूप का भी सर्वे किया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र लिखा था। इसी क्रम में चार सदस्यीय टीम संभल पहुंची। सुबह छह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सर्वे किया है।
विज्ञापन


टीम अपनी रिपोर्ट देगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो 14 दिसंबर को संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने पुरातत्व निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखा था। जिसमें आग्रह किया गया था कि संभल में प्राचीन तीर्थों और कूपों के काल निर्धारण के लिए सर्वे किया जाए। इसके लिए टीम गठित करने का आग्रह किया था। इसी के आधार पर टीम ने संभल पहुंचकर सर्वे किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed