फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   asha warker protest in sambhal bahajoi

मानदेय भुगतान न होने पर कलक्ट्रेट पर गरजीं जिले भर की आशा वर्कर्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
asha warker protest in sambhal bahajoi
बहजोई। अप्रैल माह से मानदेय न मिलने समेत प्रतिपूर्ति धनराशि का भुगतान न होने को लेकर जिले भर की आशा बहुओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस बीच डीएम से मिलने को लेकर आशा बहुओं की होमगार्ड से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में जिले भर की आशा बहुएं कलक्ट्रेट पहुंचीं और मानदेय समेत प्रतिपूर्ति धनराशि का भुगतान न होने को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस बीच आशा बहुओं की ओर से डिप्टी कलक्टर सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि साल 2019-20 में प्रधानमंत्री की ओर से आशा व आशा-संगिनी को अलग-अलग प्रतिमाह 750 रुपए की धनराशि का भुगतान कराए जाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

इसमें मातृ स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन व बाल स्वास्थ्य आदि कार्यों के लिए प्रतिपूर्ति धनराशि आशा व आशा-संगिनियों के खातों में स्थानांतरित की जानी थी। इसको लेकर विभाग की ओर से आशा व आशा-संगिनियों को प्रतिपूर्ति धनराशि उपलब्ध कराने के लिए वाउचर भरवाए जाने की प्रक्रिया की गई है। बावजूद इसके अभी तक प्रतिपूर्ति धनराशि का भुगतान नहीं हो सका है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा माह अप्रैल 2021 से आशा बहुओं को किसी भी मद का कोई भुगतान नहीं किया गया है। इससे आर्थिक संकट भी है। ज्ञापन पर संगीता, सुनीता, चमन जेहरा, सीमा रानी, उर्मिला, सर्वेश, फरजाना व बबली के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed