फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ARTO admitted that the pickup came from the wrong direction, hence the accident.

Sambhal News: एआरटीओ ने माना- गलत दिशा में आई पिकअप, इसलिए हादसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
ARTO admitted that the pickup came from the wrong direction, hence the accident.
संभल में गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखते एआरटीओ। संवाद
संभल। पिकअप में सब्जियां भरी थीं और वह रफ्तार भरते हुए गलत दिशा से आ रही थी। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सही दिशा में चल रही सामने से आई ऑल्टो कार को बचाने के बजाए टक्कर मार दी। रफ्तार ज्यादा होने के चलते ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। यह मानना है एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी का। कहा कि क्षतिग्रस्त पिकअप भी हुई है लेकिन ऑल्टो में सवार छह लोगों की जान चली गई। पिकअप का चालक और परिचालक भाग निकले। उनकी तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि वाहन किस व्यक्ति के नाम है। यह जानकारी पुलिस को मिल गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने अपनी जांच रिपोर्ट में माना है कि ऑल्टो सही दिशा में चल रही थी और पिकअप गलत दिशा से आई है। ग्रामीणों के बयान के अनुसार एआरटीओ ने अपनी रिपोर्ट में हादसे का कारण तेज गति माना है। दरअसल छह लेन के गंगा एक्सप्रेसवे पर जो भी वाहन चल रहे हैं वह अवैध तरीके से ही चल रहे हैं। इसलिए जो वाहन चलते हैं वह रफ्तार भरते हैं। वहीं, दूसरी ओर माना जा रहा है कि पिकअप गाड़ी हसनपुर के आसपास से गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ी है। इसको सब्जी लेकर चंदौसी या बदायूं मंडी जाना होगा। क्योंकि अमरोहा के कारोबारी संभल और चंदौसी में सब्जी लेकर पहुंचते हैं। हालांकि चालक के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि उसकी हालत क्या है और सब्जी लेकर कहां जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed