फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   arrested

धनारी में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 28 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 धनारी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सामान बरामद किया है। वहीं वारदातों का मास्टर माइंड कबीर यादव भागने में सफल रहा है।



धनारी थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल को सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग लूटपाट करने के इरादे से चक्रभानपुर मोड़ पर खड़े हैं। थानाध्यक्ष की अगुवाई में उपनिरीक्षक हरि सिंह ने टीम के साथ उनकी घेराबंदी की लेकिन बदमाशों को पुलिस का आभास हो गया, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन



घेराबंदी करके बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो तीनों का नाम पता धनारी थाने के हरफरी निवासी विद्याराम उर्फ विद्या पुत्र भगवान सिंह, चेतराम उर्फ चेता पुत्र कल्याण सिंह, रजपुरा थाने के पहलवाड़ा गांव निवासी धांसू पुत्र अनोखे सिंह बताया गया जबकि पहलवाड़ा गांव का कबीर यादव पुत्र कुंवरपाल यादव भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने शनिवार को बताया कि 22 फरवरी को बबराला के सेटेन फाइनेंस कंपनी के एजेंट राजकुमार पुत्र बदलू निवासी सियाली थाना नौगवा सादात अमरोहा जब अपने अभिकर्ताओं से बैठक और किश्त वसूली करके लौट रहा था तभी रास्ते में धांसू ने उससे लिफ्ट मांगी। रास्ते में अपने कबीर यादव, विद्या व चेता को बुला लिया। धांसू ने खुद उतरने के लिए बाइक वहीं रुकवाई, जहां उसके साथी खड़े थे। इसके बाद राजकुमार से 45 हजार रुपये रखा थैला लूट लिया। राजकुमार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।



आरोपियों से पूछताछ के बाद बैग, 18 हजार रुपये, मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों को पहचान भी लिया है। आरोपियों ने बीते नौ फरवरी को बहजोई थाना क्षेत्र में पशु कारोबारियों से भी शस्त्रों के बल पर 46 हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनके पास मिली बाइक भी चोरी की है। इनके मास्टर माइंड कबीर यादव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed