{"_id":"21936b9aa4110182e5ef184a660446da","slug":"arrested-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट-डकैती को अंजाम देने वाला ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट-डकैती को अंजाम देने वाला ईनामी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ व संभल समेत मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ व लखनऊ मंडल के कई जिलों में बैंक डकैती, रोडवेज बस लूट, सर्राफा व्यापारियों से लूट व हत्या जैसी संगीन वारदातों से पुलिस को छकाने के आरोपी को क्राइम ब्रांच व बनियाठेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बदायूं व अलीगढ़ जिले का यह इनामी आरोपी बदायूं का रहने वाला है। उसके पास से एक बाइक व शस्त्र भी बरामद किए गए हैं। एसओजी प्रभारी संतोष त्यागी को बनियाठेर थाना क्षेत्र में मुहम्मद गंज मोड़ पर लुटेरों के एक बड़े गैंग के होने की सूचना मिली।
उन्होंने तत्काल स्वाट टीम प्रभारी रूम सिंह बघेल व बनियाठेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, नरौली चौकी प्रभारी होरी सिंह यादव आदि के साथ टीम गठित करके घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते हुए सभी युवक भाग खड़े हुए, एक को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ पुत्र इसरार निवासी सराय बरौलिया थाना उघैती जिला बदायूं बताया। उसके पास 10732 रुपये, तमंचा, कारतूसों के साथ एक लूटी गई बाइक भी बरामद की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि थाने लाकर आरिफ से पूछताछ की गई तो पुलिस भी चौक गई।
उस पर बदायूं, रामपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, अलीगढ़ आदि जिलों में दर्जनभर से अधिक हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदायूं से ढाई हजार व अलीगढ़ से एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। वह गैंग बनाकर बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।
इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है, उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।