{"_id":"576060d04f1c1bd12a11bc39","slug":"arrest-sambhal-tte","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ई-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ई-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। ट्रेन का फर्जी ई-टिकट तैयार करते एक साइबर कैफे संचालक को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने कैफे पर छापा मारकर प्रिंटर, लैपटाप और एलसीडी बरामद की है।
आरपीएफ को काफी समय से शहर में रेलवे टिकटों में फर्जीवाड़े की खबर मिल रही थी, लेकिन फर्जीवाड़ा कौन कर रहा है। यह जानकारी नहीं हो पा रही थी। इसकी जांच की जा रही थी। आरपीएफ थानाध्यक्ष चंदौसी वीके सिंह को कुछ तथ्य मिले की, फर्जी ई-टिकट चंदौसी से ही जारी किए जा रहे हैं।
मंगलवार की पूर्वांह 11.30 बजे गोशाला रोड स्थित लार्ड बुद्धा आनलाइन सर्विस की दुकान पर छापा मारा। यहां मौके से साइबर कैफे संचालक राहुल पुत्र राज बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुहल्ला संभल गेट निवासी बताया जा रहा है। छापेमारी से आसपास दुकानदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को पकड़कर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट ले आई। पुलिस ने उसकी दुकान से एक लैपटाप, एक प्रिंटर व एक एलसीडी बरामद की है। आरपीए ने उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा-143 के तहत कार्रवाई की है।
राहुल पर्सनल आईडी से ई-टिकट बना रहा था, जबकि बिना आईआरसीडी के लाइसेंस के कोई पर्सनल आईडी से ई-टिकट जारी नहीं कर सकता। काफी समय से ई-टिकटों की निगरानी की जा रही थी, जिस पर पर्सनल आईडी वाले टिकट पकड़े जा रहे थे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-वीके सिंह थानाध्यक्ष आरपीएफ चंदौसी