Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Arrangements fell short... sisters had to face hardships.Arrangements fell short... sisters had to face hardships.

Sambhal News: कम पड़ गए इंतजाम... बहनों को झेलनी पड़ीं दुश्वारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Arrangements fell short... sisters had to face hardships.Arrangements fell short... sisters had to face hardships.
संभल। भैयादूज के त्योहार पर बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिवहन निगम द्वारा बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने के बावजूद यात्रियों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई। विशेष रूप से बहनों को यात्रा के दौरान सीट के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी ने बच्चे को खिड़की से अंदर किया तो किसी ने खड़े होकर सफर तय किया।
विज्ञापन

संभल से मुरादाबाद के लिए 32 रोडवेज बसें चलती हैं। 12 बसें अन्य शहरों के लिए संचालित की जाती हैं। सामान्य दिनों में एक बस दिनभर में चार फेरे लगाती है। त्योहार पर पांच फेरे किए गए। इसके बाद भी यात्रियों को सहूलियत नहीं मिल सकी। रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी शंकर पाल ने बताया कि संभल से मुरादाबाद के अलावा हरिद्वार, बुलंदशहर, मेरठ, खुर्जा, अलीगढ़, आगरा आदि स्थानों के लिए भी बसें संचालित हुई हैं।
विज्ञापन

फेरे बढ़वाने के बाद भी यात्रियों को कुछ असुविधा इसलिए हुई कि बस को पहुंचने में देरी हो गई। देर से आने के पीछे का कारण रास्ते में मिलने वाला जाम है। त्योहार के चलते जाम की स्थिति जगह-जगह रहती है। जो बस बस अड्डे पर पहुंची उसको यात्रियों को बैठाकर भेजने का भी काम किया। देरशाम में जाकर स्थिति सामान्य हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर यात्रियों का स्पष्ट रूप से कहना है कि परिवहन निगम त्योहारों के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं करता है। इसी कारण हर त्योहार पर यात्रियों को ऐसी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

क्या बोले यात्री
भैयादूज पर परिवार के साथ मुरादाबाद के लिए रोडवेज बस का बहुत देर तक इंतजार किया। रोडवेज बस अड्डे पर बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। लंबे इंतजार के बाद बस में सवार हो सके।
सीमांत शर्मा, यात्री, संभल
0000
अपनी पत्नी को भैयादूज का त्योहार कराने के लिए संभल आया था। घर वापस जाने के लिए संभल रोडवेज स्टैंड पर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। बहुत देर तक इंतजार करने पर दूर-दूर तक बस कहीं नहीं नजर आ रही है।
राजेश गुप्ता, यात्री, देहरादून
0000
मुझे भाई के यहां मुरादाबाद जाना है। आधा घंटा इंतजार के बाद बस आई और उसमें भी बैठने की जगह नहीं मिली। बस के आते ही आदमी बस में चढ़ जाते हैं लेकिन महिला को भीड़ में जगह ही नहीं मिल रही है।
जमुना, यात्री, सरायतरीन
0000
भैयादूज पर्व पर अपने भाई के घर आई थी। घर वापस जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर बस का काफी इंतजार करना पड़ा। जो बस आती भी है तो उसमें पहले ही भीड़ हो जाती है। महिलाओं को बस में बैठने में काफी दिक्कत हो रही है।

अशोक देवी, यात्री, मुरादाबाद
00000
शहर जाम से जूझता रहा
त्योहारी सीजन पर बढ़े यातायात के चलते शहर जाम की समस्या से बुधवार को जूझता दिखाई दिया। जगह-जगह जाम के हालात लगे हुए दिखाई दिए। यातायात पुलिसकर्मी हांफते दिखाई दिए। सुबह से देररात तक यही स्थिति बनी रही। चंदौसी चौराहे पर हर 10 मिनट के बाद जाम लगता दिखाई दिया। यही स्थिति यशोदा चौराहे और चौधरी सराय में दिखाई दी। रोडवेज बस अड्डे के नजदीक भी जाम लगता रहा। दूसरी ओर लोग भी इस जाम की स्थिति से परेशान नजर आए। यातायात पुलिस के प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि यातायात बढ़ने पर वाहनों को रोका गया। शाम में स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed