फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Arjun's team is number one in the Kabaddi competition

Sambhal News: कबड्डी प्रतियोगिता में अर्जुन की टीम नंबर वन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Arjun's team is number one in the Kabaddi competition
नरौली में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी - संवा
चंदौसी(संभल)। कस्बा नरौली के भाटिया वाले ग्राउंड पर रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कुंवर शोभित राजा और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष अशोक गौतम ने की। कबड्डी प्रतियोगिता में अर्जुन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, सचिन सैनी की टीम ने 22 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों के कप्तानों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री दीपक कश्यप ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री कमल सैनी, नितिन राघव, अजय दिवाकर, विक्की कश्यप, मोहन कश्यप, बंटी सैनी, टीटू सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed