फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   aprajita program in chandausi narauli sambhal

अपना लक्ष्य खुद तय करें, तभी मिलेगी सफलता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
aprajita program in chandausi narauli sambhal
नरौली के रानी दुर्गा कुंवरि इंटर कालेज में अपराजिता:100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में बोलते डा.विश्? - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। नरौली के रानी दुर्गा कुवंरि इंटर कालेज में आयोजित अपराजिता:100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में किशोरियों, महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं, सुरक्षा और स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उन्हेें सुरक्षा के गुर सिखाए तो उनकी निजी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी बताया। वहीं नरौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें इनीमिया जैसे रोगों से निजात पाने के तरीके बताए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में नरौली सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.विश्वास अग्रवाल ने छात्राओं को इनीमियां जैसे रोगों को दूर करने के लिए आयरनयुक्त हरी सब्जियां, फल आदि खाने की सलाह दी। अगले दो दिनों में सभी छात्राओं का हीमोग्लोबिन चेक कराकर दवाइयां उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्य अतिथि वूमेन पावर लाइन की जिला समन्वयक संगीता भार्गव ने छात्राओं की व्यक्तिगत समस्याओं को एकांत में एक एक करके सुना।
विज्ञापन

पारिवारिक कई ऐसी समस्या छात्राओं ने बताई कि जिन्हें छात्राएं सबसे सामने व्यक्त नहीं कर पा रही थी, जिसमें दो शिकायतें काफी गंभीर थी, उनका पुलिस को फोन करके निराकरण कराया गया। उन्होंने 1090 से लेकर कई हेल्प लाइनों की जानकारी देते कहा कि छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। शाजिया ने पूछा कि वह पढ़कर आगे क्या कर सकती है, जवाब मिला कि पहले वह स्वयं लक्ष्य तय करें कि क्या करना चाहती है, तब आगे बढ़ने के रास्ते स्वत: की खुलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्रा ने कहा कि परिजन पढ़ाते हैं, ताकि शादी अच्छी हो जाए। जवाब मिला कि सिर्फ शादी अच्छी हो, यह पढ़ाई का लक्ष्य नहीं होना चाहिए, जब कुछ बनोगी तो शादी तो अच्छी हो ही जाएगी। छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अचार बनाने, ब्यूटीशियन का कार्य करके परिवार के मुखिया का आर्थिक तौर पर हाथ बंटाया जा सकता है। प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने कहाकि हर छात्रा में कोई न कोई हुनर है, उसे निखारने की आवश्यकता है। इस मौके पर यशोधरा, मीनाक्षी शर्मा, नंदा राघव, ऋतु गुप्ता, सोनी राघव, अंतिम चौधरी, दिव्या अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed