फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Approval of expenditure of Rs 2.69 crore on roads and street lights will be given in the board meeting.

Sambhal News: बोर्ड बैठक में सड़क, स्ट्रीट लाइट पर 2.69 करोड़ खर्च का रखा जाएगा अनुमोदन

Sat, 09 Mar 2024 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Approval of expenditure of Rs 2.69 crore on roads and street lights will be given in the board meeting.
चंदौसी। नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी हो गया है। 12 मार्च को नगर पालिका कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट बोर्ड बैठक में वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा रखा जाएगा। बजट बैठक में सड़क निर्माण , स्ट्रीट लाइट पर 2.69 करोड़ रुपये खर्च का अनुमोदन रखा जाना प्रस्तावित हैं। गत वर्ष के मुकाबले 88 लाख रुपये अधिक खर्च होने प्रस्तावित है।
विज्ञापन

नगर पालिका चंदौसी की बजट बैठक 12 मार्च को होगी। पालिका को वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न योजनाओं से प्राप्त ऋण, अनुदान, 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, गृहकर, जलकर, किराया, एसबीएम के तहत मिलने वाली धनराशि, विज्ञापन लाइसेंस, किराया, स्टांप शुल्क आदि से करीब 74.15 करोड़ रुपये की अनुमानित आय होगी। पालिका ने कर्मचारियों के वेतन, विभिन्न एरियर, सड़क, नाली, खड़ंजा, पुलिया निर्माण, साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आदि पर करीब 73.48 रुपये व्यय होने का प्रस्ताव रखा गया है। बोर्ड बैठक में सदस्यों से सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी तथा सहमति के बाद ही अनुमोदन हो सकेगा।
विज्ञापन




आगामी वित्तीय वर्ष में इन मदों में बजट व्यय का रखा जाएगा प्रस्ताव:
सावर्जनिक व भवन निर्माण 2.50 करोड़
सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट 2.69 करोड़
कार्यालय प्रबंधन 1.85 करोड़,
पथ प्रकाश और जलकल 1.04 करोड़
स्वास्थ्य विभाग पर 2.00 करोड़
जलकल विभाग 1.25 करोड़
पथ प्रकाश विभाग 2.00 करोड़
अधिष्ठान यानी वेतन आदि पर 32 करोड़ रुपये


नये प्रस्ताव व बिंदु नहीं किए शामिल, पुरानी एजेंडा कॉपी में केवल अंक बदले,
नगर पालिका की वार्षिक बजट बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के संबंधी नये बिंदु अथवा शामिल नहीं किए गए हैं और न ही बजट बैठक से पहले सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए। लिपिक ने पुरानी बजट बोर्ड बैठक के चर्चा के बिंदु विवरण में कोई बदलाव नहीं किया है, केवल आय व्यय के आंकड़े बदल दिए हैं। कुछ काम ऐसे हैं, जो दो साल पहले हो गए, पर अभी तक बजट बोर्ड मीटिंग के एजेंड़े में शामिल हैं। व्यय के क्रमांक पांच में स्वास्थ्य विभाग पर व्यय बिंदु हैं। इस बिंदु के विवरण में विभिन्न कार्यों के साथ साथ कूड़ा प्रबंधन के लिए जमीन का क्रय करना भी शामिल है। जबकि ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए दो साल पहले पालिका जमीन खरीद चुकी है। एमआरएफ, एफएसटीपी सेंटर पहले ही बने हुए हैं और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगकर तैयार हो चुका है। दूसरा बिंदु जलकल विभाग में गाडी खड़ी करने के लिए गैराज व परिसर की बाउंड्री का उच्चीकरण, स्वास्थ्य विभाग की छत की मरम्मत का कार्य शामिल है। छत की मरम्मत भी डेढ़ साल पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed