फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Apply online for admission in Navodaya Vidyalaya

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Apply online for admission in Navodaya Vidyalaya
चंदौसी। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। परीक्षा में वही बच्चे सम्मिलित हो सकते हैं, जो पिछले तीन साल से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हो।
विज्ञापन

जिले में एकमात्र नवोदय विद्यालय गुन्नौर में स्थित है। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए 20 सीट संभल जनपद व 20 सीट बदायूं जनपद के लिए कुल 40 सीट स्वीकृत हैं। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है। जिसके लिए छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एनके पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए बच्चे का जिले के किसी भी परिषदीय विद्यालय में कक्षा तीन, चार, पांच में लगातार पढ़ना जरूरी है। छात्र 2021 में कक्षा पांच में पढ़ रहा हो। साथ ही उसकी आयु नौ से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। अभिभावक किसी भी जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय गुन्नौर में संपर्क कर सकते हैं।

पिछले साल के मुकाबले बढ़ सकती है परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या
प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले साल जिले में करीब 1500 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। कोरोना के कारण संख्या कम रही थी। इस बार स्थिति सामान्य हो गई है। छात्रों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed