फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Appealed to celebrate Neja Mela with peace and harmony

शांति व सौहार्द के साथ नेजा मेला मनाए जाने की अपील की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Appealed to celebrate Neja Mela with peace and harmony
संभल के चमन सराय में नेजा कमेटी की बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर के मोहल्ला चमन सराय में नेजा तहफ्फूज कमेटी की बैठक हुई। इसमें सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में कमेटी के सचिव तस्दीक इलाही ने सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में मनाए जाने वाले नेजा मेले को अमन व शांति के साथ मनाए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेजा मेला इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि सय्यद सालार मसूद गाजी ने अत्याचार के खिलाफ जंग करके जीत हासिल की। इसलिए हर धर्म के लोग नेजा मेले में शामिल होकर भाईचारे का संदेश देते हैं। कमेटी पदाधिकारियों से कहा कि वह मेले में खोये-पाए बच्चों को उनके परिवार से मिलवाने का काम करें, लोगों के बैठने की व्यवस्था को देखें, मेले को शांति पूर्व सम्पन्न कराएं और किसी भी तरह के हुड़दंग या खुराफात को रोकने के लिए कमेटी का सहयोग करें। अध्यक्षता तस्दीक इलाही व संचालन फरजंद अली वारसी ने किया। इस मौके पर मुजम्मिल खां संभली, हाजी एहतेशाम, तौफीक इलाही, शकील अहमद, गुड्डू मियां, मोहम्मद शाहजेव, वासिल जुबैरी, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद नदीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed