फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   anybody killed pregnent lady

गुन्नौर में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या

Fri, 02 Jun 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 02 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
anybody killed pregnent lady
Murder
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव में गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। गुरुवार की शाम को उसका पति घर लौटा तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने भी गांव पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी जगतपाल सिंह राज मिस्त्री का कार्य करता है। उसकी शादी ग्यारह महीने पहले ही ममता देवी से हुई थी। ममता पांच माह की गर्भवती भी बताई जा रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि जगतपाल सिंह गुरुवार सुबह पड़ोस के गांव में राज मिस्त्री का कार्य करने चला गया था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी घर में अकेली थी। अन्य परिजन अलग रहते हैं। जब देर शाम जगतपाल सिंह को पत्नी की हत्या की सूचना मिली तो वह अपने घर लौटा। शोर शराबा हुआ तो आसपास के लोग भी दौड़ कर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति जगतपाल सिंह का कहना है कि देखने से लगता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है, उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। यह भी लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया है। उसे शाम को गांव के ही एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह यहां भागता हुआ पहुंचा। 

उसका यह भी कहना है कि, किसी से कोई रंजिश नहीं थी, हालांकि कुछ लोगों से पहले विवाद तो हुआ था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी जाएगी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शाम करीब चार बजे एक बाइक उसके मकान के आगे रूकी थी, उस पर दो युवक सवार थे, जो उसके घर में गए थे, हो सकता है कि उन्हीं युवकों ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी हो।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी व सीओ गुन्नौर उमेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश यादव ने बताया कि लगता है कि ममता की हत्या गला दबाकर की गई है, फिलहाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।


प्रथम दृष्टया तो कोई किसी तरह की रंजिश नहीं बताई जा रही है, परिजन जो भी तहरीर देंगे, रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed