{"_id":"58c2f95c4f1c1b8238dc426c","slug":"any-candidate-went-to-tempal-anyone-went-to-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के लिए किसी ने मत्था टेका, किसी ने मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के लिए किसी ने मत्था टेका, किसी ने मांगी दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह पंवासा के मंदिर में पूजा करते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जब परिणाम आने में ज्यादा वक्त नहीं रह गया है, अब प्रत्याशियों को ‘ईश्वर-खुदा’ का ही सहारा है। जीत के लिए कोई मंदिर में माथा टेक रहा है तो कोई दरगाह में दुआ कर रहा है। प्रत्याशी ही नहीं उनके समर्थक भी जीत के लिए दुआ और प्रार्थना में जुटे हैं।
असमोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने पंवासा के शिव मंदिर में शुक्रवार को दोपहर दर्शन किए। अपनी जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की। उनके साथ उनके समर्थक रणवीर सिंह, विजयवीर सिंह समेत कई लोग थे। जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन की उम्मीदवार विमलेश कुमारी दतिया मध्य प्रदेश में स्थित सिद्धपीठ ऋतंभरा देवी के दर्शन किए।
अपनी जीत के लिए मन्नत मांगी। जबकि सपा विधायक पिंकी यादव के पिता और पूर्व मंत्री बिजेंद्र पाल यादव ने माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन किए हैं। इससे पहले मथुरा वृंदावन भी गए थे। उनके साथ उनके समर्थक गुल्लू यादव समेत कई लोग थे।
विज्ञापन
गुल्लू यादव को पिंकी यादव के फिर से जीतने की उम्मीद है। वहीं डा. अरविंद गुप्ता ने बाबा क्षेमनाथ की समाधि पर हाजिरी दे चुके हैं। वहां मंदिर में दर्शन किए। चंदौसी में समाजवादी पार्टी (अल्पसंख्यक सभा) के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए दरगाह हजरत सैयद बाबा पर दुआ मांगी।
सभी ने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने व प्रदेश में अमन चैन रहने के लिए दुआ की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अब्दुल रऊफ शैरी, हाजी सदाकत, रियाजुल हसन, तनवीर कुरैशी, महफूज, आजमवादी, जाकिर सलमानी, जाहिद शैरी, आमिर खां, जावेद कुरैशी, मोहसिन खां मौजूद रहे।