फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   any candidate went to tempal anyone went to dargah

जीत के लिए किसी ने मत्था टेका, किसी ने मांगी दुआ

Sat, 11 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 11 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
any candidate went to tempal anyone went to dargah
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह पंवासा के मंदिर में पूजा करते हुए - फोटो : amar ujala
अब जब परिणाम आने में ज्यादा वक्त नहीं रह गया है, अब प्रत्याशियों को ‘ईश्वर-खुदा’ का ही सहारा है। जीत के लिए कोई मंदिर में माथा टेक रहा है तो कोई दरगाह में दुआ कर रहा है। प्रत्याशी ही नहीं उनके समर्थक भी जीत के लिए दुआ और प्रार्थना में जुटे हैं। 
विज्ञापन


असमोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने पंवासा के शिव मंदिर में शुक्रवार को दोपहर दर्शन किए। अपनी जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की। उनके साथ उनके समर्थक रणवीर सिंह, विजयवीर सिंह समेत कई लोग थे। जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन की उम्मीदवार विमलेश कुमारी दतिया मध्य प्रदेश में स्थित सिद्धपीठ ऋतंभरा देवी के दर्शन  किए।
विज्ञापन


अपनी जीत के लिए मन्नत मांगी। जबकि सपा विधायक पिंकी यादव के पिता और पूर्व मंत्री बिजेंद्र पाल यादव ने माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन किए हैं। इससे पहले मथुरा वृंदावन भी गए थे। उनके साथ उनके समर्थक गुल्लू यादव समेत कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल्लू यादव को पिंकी यादव के फिर से जीतने की उम्मीद है। वहीं डा. अरविंद गुप्ता ने बाबा क्षेमनाथ की समाधि पर हाजिरी दे चुके हैं। वहां मंदिर में दर्शन किए। चंदौसी में  समाजवादी पार्टी (अल्पसंख्यक सभा) के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए दरगाह हजरत सैयद बाबा पर दुआ मांगी।


सभी ने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने व प्रदेश में अमन चैन रहने के लिए दुआ की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अब्दुल रऊफ शैरी, हाजी सदाकत, रियाजुल हसन, तनवीर कुरैशी, महफूज, आजमवादी, जाकिर सलमानी, जाहिद शैरी, आमिर खां, जावेद कुरैशी, मोहसिन खां  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed