फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another child injured after being buried in a pile of bricks also died

ईंटों के ढेर में दबने से घायल दूसरे बच्चे की भी जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Another child injured after being buried in a pile of bricks also died
सौंधन(संभल)। नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम केशोपुर भंडी में ईंटों का ढेर दो बच्चों के लिए काल बन गई।ईंटों के ढेर में दबने से घायल हुए दूसरे बच्चे की भी उपचार के लिए मेरठ ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। एक ही गांव में दो बच्चों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों ने दोनों बच्चों के शव को दफना दिया। वहीं, पुलिस ने चंद्रभान की तहरीर के आधार पर गांव में मकान का निर्माण करा रहे चंद्रसेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव केशोपुर भंडी निवासी चंद्रभान के आठ वर्षीय बेटे लक्की की ईंटों के ढेर में दबने से मौत हो गई थी, जबकि वीर सिंह का सात वर्षीय बेटा विशेष भी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए मेरठ ले जाते वक्त रास्ते में विशेष की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। ईंटों का ढेर सड़क पर लगा दिया है। शाम को दोनों बच्चे घरेलू सामान लेने के लिए किराने की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक से ईंटों का ढेर भरभराकर गिर गया, जिसमें दोनों बच्चे दब गए थे। सूचना के बाद एसडीएम रमेश बाबू और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। नखासा इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने मृत लक्की के पिता चंद्रभान की तहरीर के आधार पर मकान का निर्माण करा रहे चंद्रसेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed