फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another brother injured in the accident died during treatment

हादसे में घायल दूसरे भाई की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Another brother injured in the accident died during treatment
थाना क्षेत्र के भकरौली के पास हंसा देवी गजराम सिंह कन्या इंटर कालेज के सामने बीते सात जुलाई को एक बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक पर सवार भकरौली निवासी ललतेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायल दिनेश (25) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। ललतेश और दिनेश दोनों भाई थे। दोनों भाई की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी दिनेश कुमार 25 पुत्र रामपाल अपने छोटे भाई ललतेश के साथ बृहस्पतिवार सात जुलाई को बबराला से मेंथा का तेल बेचकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। शाम छह बजे भकरौली के पास हंसा देवी गजराम सिंह कन्या इंटर कालेज के सामने पीछे से कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में ललतेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए थे। सोमवार दोपहर एक बजे उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी चंद्रवती का रो-रोकर बुरा हाल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed