{"_id":"60d8d34d8ebc3ebb6613a298","slug":"angry-with-family-delhi-teenager-reached-her-friend-s-house-in-chandausi-chandausi-news-mbd3937629119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से नाराज दिल्ली की किशोरी चंदौसी में अपनी सहेली के घर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों से नाराज दिल्ली की किशोरी चंदौसी में अपनी सहेली के घर पहुंची
विज्ञापन
चंदौसी। अपनी बड़ी बहन से नाराज होकर कक्षा नौ की छात्रा चंदौसी निवासी अपनी सहेली के घर आ गई। सहेली के परिजनों को कुछ शक हुआ, तो उसे लेकर कोतवाली चंदौसी आ गए। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ कर दिल्ली पुलिस को सूचित किया। दिल्ली पुलिस चंदौसी छात्रा को लेने के लिए चंदौसी पहुंच गई है।
चंदौसी के मोहल्ला निवासी बालिका मेरठ में एक हॉस्टल में रहकर कक्षा आठ में पढ़ती है। वहीं हॉस्टल में रहने वाली दिल्ली के गोमतीनगर निवासी कक्षा नौ की छात्रा से उसकी जान पहचान थी। शनिवार को दिल्ली निवासी छात्रा अचानक चंदौसी में अपनी सहेली के घर पहुंच गई। छात्रों ने बताया कि उसे सहेली की याद आ रही थी, इसलिए मिलने आ गई।
रविवार को परिजनों को उसकी बात पर कुछ शक हुआ। सहेली की मां छात्रा को लेकर कोतवाली चंदौसी आ गई और पूरी बात बता दी। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की। छात्रा काफी देर तक पुलिस को छकाती रही। परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दी। पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछने पर छात्रा ने बताया कि उसकी बड़ी बहन से कहासुनी हो गई थी। इस कारण घर से आ गई थी।
विज्ञापन
वह दिल्ली के थाना गाजीपुर क्षेत्र की रहने वाली है। चंदौसी पुलिस ने दिल्ली की गाजीपुर पुलिस को सूचना दे दी है। दिल्ली से थाना गाजीपुर के एएसआई रामवीर सिंह चंदौसी पहुंच गए हैं। छात्रों को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।