फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry villagers demonstrated to replace blown transformer

Sambhal News: फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Nov 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 07 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated to replace blown transformer
धनारी (संभल)। क्षेत्र के गांव चौराहर में एक माह से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाने पर सोमवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणाें ने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भिरावटी के मजरा चौराहर की आबादी करीब 500 लोगों की है। गांव में सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों को बिजली का मीटर लगाकर वर्ष 2018 में कनेक्शन दिए गए थे। उस समय तक गांव चौराहर में बिजली नहीं थी। गांव में करीब 42 कनेक्शन है। ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड होने के कारण वह एक माह पहले फुंक गया। ग्रामीणों ने बदलवाने के लिए उपखंड अधिकारी से शिकायत की। इसके बाद नही बदला गया। लोगों के घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठप हो गए हैं। अधिकांश मोबाइल शोपीस बन गए हैं। कुछ युवा ट्यूबवैल अथवा आसपास के गांव में मोबाइल चार्ज करके काम चल रहे हैं। शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर सोमवार को आक्रोशित ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। इस मौके पर अंगन सिंह, भारत सिंह, मनोज कुमार, अमित यादव, दीनानाथ ,लटूरी सिंह, तेजपाल सिंह, मुलायम सिंह, राजपाल सिंह, सोनी कुमार, इमरती, कृष्णपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, चौधरी, जमुना सिंह, वीरपाल सिंह, जगदीश, रामवीर, लखपत सिंह, सत्यपाल व जयप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन

-----------

मामले की जांच से रिपोर्ट मंगवाता हूं और ट्रांसफॉर्मर बदला जाएगा। आठ नंबर से बिजली के बिल में छूट आ रही है। उपभोक्ता बिल जमा कर योजना का लाभ उठा ले। -पुनित कुमार, एसडीओ धनारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed