{"_id":"6a08d9409d5344c9d10bd28d","slug":"angry-over-wifes-departure-to-her-parents-home-after-a-dispute-a-young-man-hanged-himself-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-135477-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने \nसे नाराज युवक फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक फंदे से लटका
विज्ञापन
बहजोई। गृह क्लेश के चलते मारपीट व पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर गांव पाठकपुर निवासी युवक विपिन ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। इस बीच, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक के मुताबिक, शनिवार को शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि थाना कैलादेवी के गांव खानूपुरा तथा पाठकपुर के हाल निवासी युवक विपिन का शव घर के कमरे में गर्डर से साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन युवक का शव नीचे उतार चुके थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पिता मित्रपाल व बहन कांति से जानकारी ली गई, तो उनका कहना था कि विपिन की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विपिन को बुरा भला कहते हुए हाथापाई की और विपिन की पत्नी को अपने साथ ले गए। इससे ही क्षुब्ध होकर विपिन ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों का कहना था कि विपिन की मौत से तीन बेटों में पांच वर्षीय आरूष, तीन वर्षीय कार्तिक व एक वर्षीय मोनू के पालन पोषण पर संकट रहेगा। संवाद