{"_id":"64c6bb74419c24baf904c3b7","slug":"angered-by-wife-son-old-man-jumps-into-ganges-drowns-to-death-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-932-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी, बेटे से नाराज वृद्ध ने गंगा में लगाई छलांग, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी, बेटे से नाराज वृद्ध ने गंगा में लगाई छलांग, डूबकर मौत
विज्ञापन
गुन्नौर। पत्नी व बेटे से नाराज होकर गांव जुनावई निवासी जयनारायण (60) ने ईसमपुर घाट पर गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर परिजन, पुलिस मौके पर पहुंच गए। राजघाट पर तैनात पीएसी ने करीब पौने चार घंटे के बाद मृतक के शव को गंगा से बाहर निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जुनावई निवासी जयनारायण सिंह किसान था। दो दिन पहले जयनारायण की पत्नी व बेटे से कहासुनी हो गई। पत्नी व बेटा दोनों उसकी बड़ी बेटी के घर चले गए। इस बात से नाराज जयनारायण रविवार को घर से निकल आए और दोपहर करीब साढ़े बजे ईसमपुर घाट पर गंगा में छलांग लगा दी। वृद्ध के गंगा में कूदने की सूचना पर गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह व नरौरा बैराज चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और वृद्ध के बारे में जानकारी की। जानकारी के बाद वृद्ध के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने गंगा में कूदे वृद्ध की तलाश के लिए राजघाट पर तैनात पीएसी गोताखोर कंपनी को बुलाया। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया। लगातार तलाश के बाद गोताखोर व पीएसी टीम करीब सवा चार बजे वृद्ध का शव ढूंढ निकाला और उसे गंगा से बाहर ले आए। जय नारायण के बेटे दिनेश ने बताया कि दो दिन पहले घर के काम को लेकर ही कहासुनी हो गई थी। अन्य कोई बात नहीं थी और इसके बाद अब सूचना मिली कि वह गंगा में कूद गए। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर के गंगाघाट पर गंगा में कूदे वृद्ध का शव पौने चार घंटे बाद ही पीएसी व गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। शव पीएम को भेजा गया है।