फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angered by not getting medicines, there was a fire in the ward of the district hospital, now NSA will start

दवाई न मिलने से नाराज होकर लगाई थी जिला अस्पताल के वार्ड में आग, अब लगेगा एनएसए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Angered by not getting medicines, there was a fire in the ward of the district hospital, now NSA will start
जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने जनरल वार्ड में आग लगाने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसको दवाई नहीं मिली थी। इसलिए घटना को अंजाम दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने शुरूआत में बताया था कि शार्ट सर्किट से आग लगी है लेकिन पुलिस ने छानबीन की तो एक युवक सीसीटीवी में घटना को अंजाम देते हुए कैद हो गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को बहजोई में एसपी चक्रेश मिश्र ने जिला अस्पताल में हुई आग लगाने की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 28 जून की सुबह जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी, जिसमें कुछ सामान जल गया था। समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू कर लिया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा था। शुरूआती जांच में आग की घटना शॉर्ट सर्किट से होना प्रतीत हो रही थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए नजर आया। आरोपी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया था। छानबीन के बाद नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा निवासी राजा अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह 28 जून की सुबह दवाई लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था लेकिन काफी इंतजार के बाद भी दवाई नहीं मिली। इसी व्यवस्था से गुस्सा आया और तीसरी मंजिल पर पहुंचकर जेब से लाइटर निकालकर आग लगा दी और मौके से भाग गया। एसपी का कहना है आरोपी दुबई रहकर भी आया है। पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था और अब एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed