फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anger spread due to digging of drain towards the crematorium

श्मशान की ओर नाला खुदवाने से फैला आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Anger spread due to digging of drain towards the crematorium
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव रचैटा में श्मशान की ओर प्रधान और लेखपाल द्वारा नाला खुदवाने से हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोग शुक्रवार को बड़ी संख्या में भाजपा नेता राजेश सिंघल के पास पहुंच गए और कार्रवाई की मांग उठाई। भाजपा नेता ने डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर मौके पर खुदवाई गई मिट्टी को जेसीबी से हटवाया गया। अब दूसरे से तालाब से नाले को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराई है। जिस पर आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

असमोली ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रचैटा में प्रधान और लेखपाल पर ग्रामीण श्मशान घाट की ओर नाला खुदवाने और सड़क को मुख्य रूप देने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट की ओर जो मार्ग जाता है, वह सिर्फ शमशान तक ही है लेकिन प्रधान और लेखपाल मिलकर इसमें बाधा डाल रहे हैं। नाला खुदवाने की जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम के पास पहुंच गए। भाजपा नेता राजेश सिंघल के समक्ष वार्ता हुई। जिस पर जेसीबी से हटवाई गई मिट्टी को मौके से हटवाया गया, जिसके बाद लोग माने। इस दौरान दिनेशपाल इंशा, हरपाल सिंह, कमल सिंह, तेजपाल सिंह, अर्जुन सिंह, धर्मवीर पाल, महिपाल, भूरा, जगमोल आदि रहे।
विज्ञापन

गांव से निकलने वाले पानी को तालाब में गिराना था लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद नाले के निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। अब दूसरे किसी तालाब से नाले को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed