फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anger among villagers after getting animal remains

पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Anger among villagers after getting animal remains
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर के जंगल में पशु के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गोवंशीय पशु के हैं। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने रोष जताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब दस बजे किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। सत्यपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह के गन्ने के खेत में कुत्ते पशु के अवशेष लिए हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि यह अवशेष गोवंशीय पशु के हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर ऐसा कोई अवशेष नहीं मिला जिससे पुलिस यह तय कर पाती कि यह अवशेष गोवंशीय पशु के हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल का कहना है कि अवशेष पुराने हैं। मौके पर ऐसा कोई अवशेष नहीं मिला है जिससे यह तय किया जा सके कि यह अवशेष गोवंशीय पशु के हैं। बाद में पुलिस ने अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed