फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Athletes show their mettle... selected for national competition

Sambhal News: एथलीटों ने दिखाय दम... राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Fri, 23 Oct 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Athletes show their mettle... selected for national competition
चंदौसी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न वर्गों और स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में अंडर-14 के तीनों ग्रुप में उमंग, पार्थ चौधरी और भगत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-16 की शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, 600 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़ और लंबी कूद में भी खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अंडर-14 ग्रुप ए में सलोनी पाल ने पहला स्थान पाया। अंडर-10 वर्ग से नवदर्शिका गोस्वामी का चयन हुआ है। अंडर-16 शॉटपुट में नव्या, 60 मीटर दौड़ में पूर्वी और 80 मीटर दौड़ में राधिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में माशिका का नाम भी चयनित खिलाड़ियों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दानवीर यादव रहे। अतिथियों और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने हैदराबाद में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बालक वर्ग के प्रमुख विजेता
बालक वर्ग के अंडर-14 ग्रुप ए में उमंग प्रथम, अनिरुद्ध द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। ग्रुप बी में पार्थ चौधरी प्रथम, गौरव द्वितीय और अमनजीत तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-16 शॉटपुट स्पर्धा में हर्ष चौधरी प्रथम, आयुष द्वितीय और संजीव कुमार तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो में अशोक कुमार मौर्य प्रथम, संजीव यादव द्वितीय और आयुष सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में अरविंद प्रथम, सुधांशु द्वितीय और विवेक तृतीय रहे।


बालिका वर्ग का प्रदर्शन
बालिका वर्ग के अंडर-14 ग्रुप ए में सलोनी पाल प्रथम और प्रतिज्ञा द्वितीय रहीं। अंडर-10 वर्ग में नवदर्शिका गोस्वामी का नाम चयनित खिलाड़ियों में शामिल रहा। अंडर-16 शॉटपुट में नव्या प्रथम और प्रीति द्वितीय रहीं। 60 मीटर दौड़ में पूर्वी ने प्रथम, 80 मीटर दौड़ में राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में माशिका का नाम भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed