{"_id":"6ada726f1864b4001f089615","slug":"teachers-provided-with-training-to-achieve-nipun-goals-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134006-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निपुण के लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निपुण के लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। न्याय पंचायत मौलागढ़ की मासिक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ प्रथम में हुई। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता राशिद अली ने शिक्षकों को निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक संकुल राखी अग्रवाल ने द्वितीय सत्र के बिंदुओं की जानकारी दी। बैठक में उच्च स्तरीय चिंतन कौशल, परियोजना आधारित शिक्षण, क्रियाशील बाल वाटिका, कर्मयोगी पोर्टल प्रशिक्षण और यू-डायस प्लस प्रोफाइल अपडेट जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई।
एआरपी अजीत कुमार ने भी विचार रखे। शिक्षकों को ड्रॉपबॉक्स, अपार आईडी, सामुदायिक सहभागिता और संचारी रोगों से बचाव पर भी बताया गया। प्रधानाध्यापिका रीना शर्मा ने आयोजन में सहयोग किया। नोडल शिक्षक संकुल शिशु पाल ने बैठक का संचालन किया और अंत में निपुण शपथ दिलाई। बैठक में न्याय पंचायत के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षामित्र उपस्थित रहे।