{"_id":"6aee3944f027cf8689030aa1","slug":"anganwadi-centres-will-receive-a-budget-for-stationery-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134467-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आंगनबाड़ी केंद्रों को स्टेशनरी के लिए मिलेगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आंगनबाड़ी केंद्रों को स्टेशनरी के लिए मिलेगा बजट
Sat, 07 Nov 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। जिले के 414 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं में पढ़ने वाले बच्चों को अब पढ़ाई के लिए स्टेशनरी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 के तहत 41 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि संबंधित विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में भेजी जा रही है। प्रत्येक केंद्र के लिए 10 महीने तक प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से कुल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्टेशनरी खरीदने के लिए दी गई धनराशि का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। जिले के 414 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बालवाटिका के बच्चों के लिए स्टेशनरी खरीदी जाएगी। इससे बच्चों को पढ़ाई करने और स्कूल में होने वाली दूसरी गतिविधियों में मदद मिलेगी। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर स्टेशनरी की खरीदारी समय से और अच्छी गुणवत्ता की कराई जाए। इसके लिए तय नियमों का पालन करना जरूरी होगा। धनराशि कहां और किस काम में खर्च की गई है, इसका पूरा हिसाब रखा जाएगा। साथ ही, खर्च से जुड़े सभी बिल और जरूरी कागजात भी सुरक्षित रखने होंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों पर इस काम की नियमित निगरानी करने और समय-समय पर जांच करने को कहा गया है। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों के लिए खरीदी जाने वाली स्टेशनरी में किसी तरह की कमी न रहे। बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बजट के इस्तेमाल और स्टेशनरी खरीदने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं को बजट जारी किया जाएगा। इस धनराशि से बच्चों के लिए जरूरी स्टेशनरी खरीदी जाएगी।