फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An unknown vehicle trampled a farmer who was walking to guard the farm from the stray animals, died

संभल: छुट्टा पशुओं से खेत की रखवाली करने पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 09 Feb 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 09 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle trampled a farmer who was walking to guard the farm from the stray animals, died
गवां(संभल)। गवां-अनूपशहर मार्ग पर गंगा की कटरी में स्थित मंदिर के नजदीक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे किसान को रौंद डाला। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो बुरा हाल है।रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी किसान प्रेमसिंह (45) पुत्र ताराचंद बुधवार की रात आठ बजे के करीब घर से खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह गंगा की कटरी में स्थित मंदिर के नजदीक पहुंचे तो पीछे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फसल की रखवाली करने जा रहे अन्य किसानों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पत्नी वीरवती और छह बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed