{"_id":"688e720819f39626b506bc7b","slug":"an-elderly-person-who-came-to-buy-a-goat-in-the-weekly-market-was-duped-of-money-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121952-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: साप्ताहिक बाजार में बकरी खरीदने आए बुजुर्ग रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: साप्ताहिक बाजार में बकरी खरीदने आए बुजुर्ग रुपये ठगे
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के कस्बे में साप्ताहिक बाजार में बकरी खरीदने आए बुजुर्ग से 4500 रुपये ठग लिए गए। वहीं ठग का सहयोग करने वाले एक व्यक्ति को बुजुर्ग ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं थाना प्रभारी ने दोनों को रविवार को बुलाकर समझौता कराने की बात कही है।थाना क्षेत्र के कस्बा जुनावई में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। साप्ताहिक बाजार में पशुओं की खरीद फरोख्त भी होती है। थाना क्षेत्र के रिबाड़ा गांव के रहने वाले बुजुर्ग नत्थू सिंह 4500 रुपये लेकर साप्ताहिक बाजार से बकरी खरीदने को गए थे। तभी रास्ते में उन्हें दो लोग मिले और नत्थू सिंह से नमस्ते करते हुए कहा कि मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को अच्छी तरह से जानता हूं। तुम्हारा एक रामवीर नाम का बेटा अंबाला में रह रहा है, कह कर झांसे में ले लिया।
नत्थू सिंह ने बताया कि ठग ने कहा कि उसने तुम्हारे बेटे रामवीर के खाते में जरूरत पड़ने पर 6200 रुपये डाल दिए हैं। आप मुझे रुपये दे दें। इस पर उसने जेब में रखे 4500 निकाल कर ठग के साथ घूम रहे दूसरे व्यक्ति को गिनने को दे दिए। दोनों रुपये लेकर वहां से भाग गए। उसने पुत्र रामवीर से फोन पर जानकारी की तो ठगी का अहसास हुआ।
थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया पीड़ित के द्वारा मौखिक शिकायत की गई है। रविवार सुबह दस बजे दोनों तरफ के लोगों को थाने में बुलाया गया है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।