फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amrit Sarovar prepared 24 hours before the arrival of Deputy CM

Sambhal News: डिप्टी सीएम के आने 24 घंटे पहले तैयार किया अमृत सरोवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar prepared 24 hours before the arrival of Deputy CM
बनियाठेर। बनियाखेडा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत भुलावई में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रामकली अमृत सरोवर का उद्घाटन नारियल फोड़कर व मछली छोड़कर किया। उनके आने से 24 घंटे पहले ही अमृत सरोवर का कार्य कराने के सवाल पर डिप्टी सीएम बोले, हम सब पता है। तालाब कब तैयार हुआ है। गांव की सबसे वयोवृद्ध महिला रामकली का डिप्टी सीएम ने बुके देकर स्वागत किया और उनका हाल चाल जाना। उन्ही के नाम पर तालाब का नाम रखा गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के देखने के लिए तालाब व गांव के पास ग्रामीणाें की भीड़ लगी थी। आते ही सबसे पहले डिप्टी सीएम उनके नजदीक गए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। महिला ग्राम प्रधान जहाना ने रामदरबार की मूर्ति देकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रों और शंध ध्वनि के साथ अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। उद्घाटन पत्थर सीमेंट का बना हुआ था। डिप्टी सीएम ने इस पर सीडीओ से आपत्ति जताई। कहा कि इस तरह उद्घाटन बोर्ड नहीं लगता। इसके बाद वह वहां से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed